MP Free Laptop Yojana 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर साल 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को फ्री में लैपटॉप प्रदान किया जाता है। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार उनके बैंक अकाउंट में ₹25000 की राशि ट्रांसफर करती है। यह फ्री लैपटॉप प्राप्त करने के लिए 12वीं कक्षा में बोर्ड की परीक्षा के अंदर अच्छे नंबर आना जरूरी है। तभी आप इस योजना का लाभ उठाकर रिपोर्ट हासिल कर सकते हैं।
आज मैं आपको मध्य प्रदेश की लैपटॉप योजना के बारे में इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले हैं। जो भी पात्र उम्मीदवार हैं वह इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि इस योजना की पात्रता, उद्देश्य, विशेषताएं और आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है।
मुख्य बिंदु
MP Free Laptop Yojana 2023 Kya Hai
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप देने की घोषणा की है। इस योजना के लाभार्थियों को ₹25000 की राशि सीधे ही उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है जिससे वह लैपटॉप खरीद सकते हैं।
इस योजना का लाभ 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दिया जाता है। अगर छात्र अनुसूचित जाति और जनजाति के हैं तो उन्हें 12वीं कक्षा में कम से कम 75% अंक हासिल करने होंगे।
Objectives of MP Free Laptop Yojana 2023
आजकल एजुकेशन डिजिटल हो गई है ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य छात्रों को लैपटॉप प्रदान करके डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है। लैपटॉप मिलने के बाद छात्र बेहतरीन ढंग से अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे क्योंकि आजकल सब कुछ ऑनलाइन हो गया है। ऐसे में छात्र आने वाली पढ़ाई ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं।
Features and Benefits of MP Free Laptop Yojana 2023
- इस योजना का लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश के मूलनिवासी छात्रों को ही मिलेगा।
- इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से पास होने वाले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेगा।
- इस योजना का लाभ सिर्फ सरकारी स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को ही मिलेगा।
- 12वीं कक्षा में अच्छे रिजल्ट आने पर ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- 12वीं कक्षा में जनरल कैटेगरी को 80% से अधिक अंक और रिजर्व कैटेगरी को चित्र प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने होंगे।
- आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की आय ₹600000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Documents Required for MP Free Laptop Yojana 2023
० आधार कार्ड
० निवास प्रमाण पत्र
० जाति प्रमाण पत्र
० आय प्रमाण पत्र कक्षा ट्वेल्थ हिमाक्षी
० बैंक खाता की फोटोकॉपी
० मोबाइल नंबर
० 10वीं की मार्कशीट
० 12वीं की मार्कशीट
जन्म प्रमाण पत्र
How to Apply Online for MP Free Laptop Yojana 2023
अगर आप मध्य प्रदेश के छात्र हैं और Free Laptop Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बता रहे हैं जिसे आप को ध्यान पूर्वक फॉलो करना होगा।

- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- जहां पर आपके सामने होम पेज पर लैपटॉप वितरण का विकल्प नजर आएगा ऊपर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करे
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको Check Your Eligibility का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।

- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी 12वीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज करना है।
- उसके बाद आपको Get Details of Meritorious Students का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
- अगर आप इस योजना के पात्र हैं तो इसका आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Conclusion
हमने आज आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही Free Laptop Yojana के बारे में इस आर्टिकल में जानकारी दी है। 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त कर चुके विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। हमें उम्मीद है कि आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ही लाभदायक साबित होगा। ऐसे ही इनफॉर्मेटिव आर्टिकल के लिए हमारी वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहिए।
Important Link
Official Website – Click Here